Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड शराब घोटाला : नवीन केडिया की ACB कोर्ट में पेशी, जेल भेजने का आदेश

झारखंड शराब घोटाले के आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया. एसीबी की टीम ने केडिया की रिमांड बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने इनकार कर दिया और जेल भेजने का आदेश दिया.
Advertisement
Advertisement
नवीन केडिया को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया

Ranchi : झारखंड शराब घोटाले के आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया. उसे रिम्स से व्हीलचेयर पर कोर्ट लाया गया. एसीबी की टीम ने केडिया की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया.

 

नवीन केडिया को व्हीलचेयर पर लाया गया कोर्ट

दरअसल, झारखंड एसीबी की टीम ने बीते मंगलवार को नवीन केडिया को रांची से गिरफ्तार कर किया था, जिसके बाद एसीबी की टीम ने कोर्ट से पूछताछ के लिए 7 दिनों की रिमांड मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 5 दिनों की रिमांड की मंजूरी दी थी, जो आज समाप्त हो गई.

 

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद नवीन केडिया को कोर्ट में पेशी के लिए व्हीलचेयर पर लाया गया. अस्वस्थ के कारण वह रिम्स में भर्ती है. नवीन केडिया की ओर से खराब स्वास्थ्य को देखते हुए जेल की बजाय रिम्स भेजने का आग्रह किया गया. 

 

एसीबी के विशेष न्यायाधीश ने रिम्स के मेडिकल रिपोर्ट का अवलोकन किया. केस के अनुसंधानकर्ता की ओर से नवीन केडिया के स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. नवीन केडिया की ओर से बताया गया उन्हें चेस्ट पेन है. 

 

केडिया पर निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति का आरोप

बता दें कि रांची की एसीबी कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद नवीन केडिया रांची में एसीबी के समक्ष सरेंडर करने आया था. नवीन केडिया पर पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति का आरोप है. 

 

नवीन केडिया से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही