Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड शराब घोटाला : नवीन केडिया से ACB की पूछताछ शुरू, 5 दिनों की रिमांड पर

झारखंड में कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी नवीन केडिया को अदालत ने 5 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम अब उससे गहन पूछताछ कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड में कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी नवीन केडिया को अदालत ने 5 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम अब उससे गहन पूछताछ कर रही है.

 

नवीन केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाला है. झारखंड में पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने के आरोप में ACB ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है

 

झारखंड शराब घोटाला से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

जमानत याचिका खारिज होने के बाद किया सरेंडर

जानकारी के अनुसार, एसीबी कोर्ट और हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद नवीन केडिया रांची में सरेंडर करने पहुंचा था, जहां से ACB की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

इससे पहले गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद ACB ने उसे 8 जनवरी को गोवा के एक स्पा सेंटर से भी हिरासत में लिया था. इसके बाद से वह जांच एजेंसियों की निगरानी में था. 

 

केडिया से कई सवालों के जवाब पूछेगी एसीबी

ACB की टीम अब रिमांड के दौरान नवीन केडिया से मामले से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और शराब आपूर्ति और वित्तीय लेन-देन का नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था. 

 

पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नवीन केडिया से वित्तीय लेन-देन, संपर्क सूत्रों और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेजों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली जा रही है. ACB को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही