Search

 
 
 

Deoghar : श्रावण की पहली सोमवारी पर बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नंदन पहाड़ तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

श्रावण माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलाय रविवार देर रात से ही हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए. देखते ही देखते भक्तों की लाइन शहर के शिवराम झा चौक से बढ़ते हुए नंदन पहाड़ तक पहुंच गई.
 
  • देवघर में श्रावण माह की पहली सोमवारी पर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब
  • नंदन पहाड़ त पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Deoghar :   श्रावण माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलाय रविवार देर रात से ही हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए. देखते ही देखते भक्तों की लाइन शहर के शिवराम झा चौक से बढ़ते हुए नंदन पहाड़ तक पहुंच गई.

 

रविवार रात बाबा मंदिर का पट बंद होने के बाद श्रद्धालुओं को कतार में ही रोक दिया गया. ऐसे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु पूरी रात अपनी बारी का इंतजार करते रहे. कई लोग कतार में बैठकर सुबह होने का इंतजार करते नजर आए.

 

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सोमवार सुबह 4:10 बजे बाबा मंदिर का पट खुल दिया गया. इसके बाद सुबह से ही श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को जलार्पण कर रहे हैं. श्रद्धालु देर शाम तक महादेव को जलाभिषेक कर सकेंगे.  जिला प्रशासन के मुताबिक, पहली सोमवारी पर करीब 2 से 2.5 लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है. मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की है. 

 

श्रावण की पहली सोमवारी को लेकर बिहार के पूर्णिया, छपरा, किशनगंज, सिवान समेत झारखंड और देश के कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु देवघर पहुंचे हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है. यही वजह है कि इस दिन हर साल सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है.

 

जिला प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए हैं.  पूरे मेला क्षेत्र में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.  पहली सोमवारी के कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. 

 

गौरतलब है कि 30 जुलाई से राजकीय श्रावणी मेले की शुरुआत हो चुकी है. पहली सोमवारी के मौके पर देशभर से लाखों लाखों श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने की संभावना है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने जलार्पण को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही