Search

 
 
 

Giridih :  सावन की पहली सोमवारी में शिवालयों में भक्तों की भीड़, दुखहरण नाथ मंदिर 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा

सावन के पवित्र महीने पर हजारों की भीड़ मंदिर में बाबा दुःखहरण नाथ को जल चढ़ाने पहुंचती है. खासकर सोमवार को यहां भीड़ अधिक रहती है. पुजारी ने कहा कि यहां पर भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं, इसलिए लोग बाबा के चरणों में समर्पित भाव लेकर आते हैं और भगवान उनकी पीड़ा हरते हैं.
 

Giridih :  सावन की पहली सोमवारी में बोल बम के उद्घोष और जयकारों से दुखहरण नाथ मंदिर में उत्सव का माहौल दिखा. शहर से आठ किलोमीटर दूर उत्तरवाहिनी उसरी नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन शिवालय को सुंदर ढंग से सजाकर बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती की भव्य पूजा-अर्चना की गई.

 

Uploaded Image

 

मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही और हर उम्र के श्रद्धालुओं द्वारा बाबा को चल अर्पण की जा रही है. मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि गिरिडीह व आसपास के लोग बाबा दुःखहरण नाथ में गहरी आस्था रखते हैं और उन्हें दुखिया महादेव के नाम से भी पुकारते हैं.

 

Uploaded Image

सावन के पवित्र महीने पर हजारों की भीड़ मंदिर में बाबा दुःखहरण नाथ को जल चढ़ाने पहुंचती है. खासकर सोमवार को यहां भीड़ अधिक रहती है. पुजारी ने कहा कि यहां पर भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं, इसलिए लोग बाबा के चरणों में समर्पित भाव लेकर आते हैं और भगवान उनकी पीड़ा हरते हैं. 

 

वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. इसके अलावा जिले के हरिहरधाम, झारखंडीधाम, नर्मदा धाम, नचनिया पहाड़ी सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज रहे हैं. श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही