Search

 
 
 

देवघरः सड़कों का अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई- मेयर

मेयर रवि राउत बाबा नगरी की स्वच्छता नागरिक सुविधाओं में विस्तार को लेकर सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों व मंदिर के आसपास की गलियों का जायजा लिया. वहां की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा.
 
बाजार का निरीक्षण करते मेयर व अन्य.

शहर के मुख्य बाजारों का मेयर ने लिया जायजा

 
Deoghar : देवघर के मेयर रवि राउत बाबा नगरी की स्वच्छता नागरिक सुविधाओं में विस्तार को लेकर सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों व मंदिर के आसपास की गलियों का जायजा लिया. वहां की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा. उन्होंने चेतावनी दी कि शहर की स्वच्छता से खिलवाड़ करने वालों व सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से निगम सख्ती से निबटेगा. उनसे जुर्माना वसूला जाएगा.

 


इस दौरान मेयर ने अपनी टीम के साथ मीना बाजार, सब्जी मार्केट, सरिता होटल क्षेत्र, सरदार पंडा लेन, वीआईपी गेट, बड़ा बाजार, शीतला मंदिर जैसे महत्वपूर्ण इलाकों का भ्रमण किया. मीना बाजार में पसरी गंदगी देख वह भड़क गए और मौके पर ही सफाई कर्मियों को सफाई का निर्देश दिया. पूरे परिसर को साफ कराया.

 

मंदिर गली की नालियों का होगा जीर्णोद्धार


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बाबा मंदिर गली की नालियां पुरानी होने के कारण काफी जाम हैं. गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. मेयर ने इस पर संज्ञान लेते हुए नए सिरे से प्राक्कलन (Estimate) तैयार कर नालियों का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने का आदेश दिया.

 

दुकानदारों को कड़ी चेतावनी

 

बाजार में कई दुकानदार अपनी दुकानों को सड़क का अतिक्रमण कर आगे तक बढ़ा दिए हैं. यही नहीं, वे कूड़ा भी सड़क किनारे फेंक रहे हैं. इस पर नाराजगी जताते हुए मेयर ने कहा कि "स्वच्छता हम सभी की प्राथमिकता है. दुकानदारों को चेतावनी दी कि सड़कों का अतिक्रमण न करें और कूड़ा केवल निगम की गाड़ियों को ही दें. नियमों का उल्लंघन होने पर जुर्माना वसूला जएगा. मौके पर सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, सफाई प्रभारी सदाशिव जजवाड़े व व स्थानीय पार्षद समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही