Search

 
 
 

पटना : दो बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 राउंड चली गोलियां

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बादशाही पइन के पास दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है. इस दौरान दोनों गुटों की ओर से करीब 15 राउंड गोलियां भी चली है. इस हिंसक झड़प में दो लोगों के घायल होने की खबर है.
 

Patna :   पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बादशाही पइन के पास दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है. इस दौरान दोनों गुटों की ओर से करीब 15 राउंड गोलियां भी चली है. इस हिंसक झड़प में दो लोगों के घायल होने की खबर है. 

 

एक व्यक्ति के पेट में गोली, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है. स्थानीय लोगों  की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल दोनों का इलाज डॉक्टरों की टीम में चल रहा है. 

 

जानकारी के अनुसार, बादशाही पइन में दो बीघा जमीन है और दोनों पक्ष उक्त जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं. इसको लेकर बीते कई दिनों से उनके बीच विवाद चल रहा था. दो दिन पहले भी दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. हालांकि तब मामला शांत हो गया था. 

 

लेकिन एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलियां भी चलीं. 

 

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.  सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. 

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही