Search

 
 
 

मुंगेर : ब्याज के चक्कर में बहु ने बेटों के साथ मिलकर सास की हत्या की

मुंगेर जिले से सास-बहू और दादी-पोते के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां शामपुर थाना क्षेत्र के लौहची गांव में ब्याज को लेकर बहू और पोतों ने मिलकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. इस मामले में आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Lagatar Desk :  मुंगेर जिले से सास-बहू और दादी-पोते के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां शामपुर थाना क्षेत्र के लौहची गांव में ब्याज को लेकर बहू और पोतों ने मिलकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. इस मामले में आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी (65 वर्षीय) अपने छोटे बेटे रणजीत यादव के साथ रहती थीं. जबकि उनका बड़ा बेटा राजीव यादव अपने परिवार के साथ पास ही रहता था. बताया जाता है कि उर्मिला देवी ने अपने बेटे राजीव यादव से कर्ज लिया था. उसने मूल राशि लौटा दी थी. लेकिन उनकी बहू लाली देवी 3 साल का ब्याज मांग रही थी.  

 

इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. रविवार की शाम भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाली देवी ने अपने बेटों सचिन और अमरेश के साथ मिलकर उर्मिला देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर चोट लगने के कारण उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई. 

 

घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बहू लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छोपेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही