- साल 2023 में इसी मदरसे से PFI के मोस्ट वांटेड की गिरफ्तारी हुई थी
Motihari : पूर्वी चंपारण के चकिया के गवंद्रा झाझा टोला में पुलिस ने रविवार को मदरसा इसलामिया बागे रिसालत में छापा मारा था. इस छापेमारी में कारतूस और पिस्टल बरामद किया गया था. इस दौरान तीन मौलाना गुल मोहम्मद, मौलाना फारुक व मौलाना सोएब को गिरफ्तार किया गया था.
इन तीनों मौलानाओं की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को एक और मौलाना मोहम्मद असगर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि मदरसे में हथियारों की खरीद-बिक्री हो रही है. इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
आपकों बता दें कि 19 जुलाई 2023 को बिहार एटीएस और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसी मदरसे से पीएफआई के मोस्ट वांटेड याकूब को गिरफ्तार किया गया था. ANI को उसकी तलाश पटना के फुलवारीशरीफ आतंकी माड्यूल से जुड़े मामले में थी. इसके बाद से यह मदरसा पीएफआई की गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है. पुलिस लगातार इन मदरसों पर नजर बनाए हुए है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

