Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: आजसू जिलाध्यक्ष ने वार्ड-18 के निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन, बदले समीकरण

देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सह देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने वार्ड संख्या 18 से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी अभिजीत सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar: देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सह देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने वार्ड संख्या 18 से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी अभिजीत सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद से वार्ड-18 में चुनावी गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है. 

 

समर्थन की घोषणा करते हुए आदर्श लक्ष्य ने कहा कि वार्ड-18 में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं. साफ सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दे स्थानीय स्तर पर लगातार उठते रहे हैं, जिसके समाधान के लिए सक्रिय और जवाबदेह प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि आजसू पार्टी का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और ऐसे उम्मीदवारों को समर्थन देना है, जो क्षेत्र की समस्याओं को समझते हों.

 

कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी वार्ड की समस्याओं और चुनावी प्रक्रिया पर अपने विचार रखे. मौके पर विजय प्रताप सनातन, संजीव कुमार सिंह, अंजन महथा, प्रतीक सिंह, नीलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


https://lagatar.in/jharkhand-laborers-stranded-in-dubai-are-safe-and-will-return-home-soon-dr-irfan

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही