Search

 
 
 

झामुमो नेता जुगल किशोर चन्द्रवंशी ने प्रेसवार्ता कर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को दिया समर्थन

नावाटोली स्थित झामुमो नेता जुगल किशोर चन्द्रवंशी के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा और मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह भी मौजूद रहीं.
 

Medininagar:  नावाटोली स्थित झामुमो नेता जुगल किशोर चन्द्रवंशी के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा और मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह भी मौजूद रहीं. प्रेसवार्ता में राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि यदि झामुमो समर्थित उम्मीदवार पूनम सिंह नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करती हैं, तो शहर के मुख्य बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. 

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा. नगर निगम को बेहतर व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन की जरूरत है. वहीं, झामुमो नेता जुगल किशोर चन्द्रवंशी ने नगर निगम चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वे झामुमो पार्टी से जुड़े होने और पार्टी आलाकमान के निर्देश पर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को अपना समर्थन दे रहे हैं. 

 

उन्होंने कहा कि संगठन के फैसले के साथ वे पूरी मजबूती से खड़े हैं और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे. वहीं मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यदि जनता उन्हें नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपती है, तो निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा. इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


https://lagatar.in/ramgarh-mahi-cricket-club-karma-performed-brilliantly-in-the-third-match-won-in-152-overs

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही