Search

 
 
 

देवघर : महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, निकली बाबा की बारात

रविवार को बाबानगरी देवघर में में वातावरण भक्तिभाव और उत्साह से गुंजायमान था. घंटों तक गूंजते हर-हर महादेव के जयघोष ने दर्शा दिया कि आज का दिन केवल साधारण नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का पर्व है.
 

Deoghar : रविवार को बाबानगरी देवघर में में वातावरण भक्तिभाव और उत्साह से गुंजायमान था. घंटों तक गूंजते हर-हर महादेव के जयघोष ने दर्शा दिया कि आज का दिन केवल साधारण नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का पर्व है.

 

Uploaded Image

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. श्रद्धालु हाथों में जल और मन में अटूट विश्वास लेकर बाबा पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे.

 

मंदिर परिसर अहले सुबह से ही जय बाबा बैद्यनाथ के जयघोष से गुंजायमान रहा. शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर 7888 भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं की लंबी कतार रात से ही लगनी शुरू हो गयी थी, जो सुबह पट खुलने से पहले बीएड कॉलेज तक करीब छह किलोमीटर दूर पहुंच गयी.

 

अत्यधिक भीड़ और एक बार में तीन हजार से अधिक शीघ्रदर्शनम कूपन जारी होने के कारण पेड़ा गली और पाठक धर्मशाला गली में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गयी. हालांकि बीते वर्ष की परेशानियों से सबक लेते हुए प्रशासन ने इस बार सुविधा केंद्र से नाथबाड़ी तक व्यापक बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी.

 

कूपनधारी भक्तों को कतारबद्ध करने के लिए विशेष इंतजाम किये गये. काउंटर बंद होने तक 7888 कूपन जारी किये गये. भक्तों को नाथबाड़ी से पाठक धर्मशाला स्थित होल्डिंग प्वाइंट होते हुए प्रशासनिक भवन तक भेजा गया

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही