Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः मोबाइल से घर बैठे पुलिस में कराएं शिकायत, तुरंत मिलेगी मदद

इस सेवा का शुभारंभ एसपी सौरभ ने किया. नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को छोटी-बड़ी पुलिस सेवाओं के लिए थाना जाने की जरूरत कम होगी. कई काम घर बैठे ही पूरे हो सकेंगे. इस पहल को पुलिस आपके द्वार की सोच को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर पुलिस ने लोगों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल पहल करते हुए संवाद व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा की शुरुआत की है. इस सेवा का शुभारंभ एसपी सौरभ ने किया. नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को छोटी-बड़ी पुलिस सेवाओं के लिए थाना जाने की जरूरत कम होगी. कई काम घर बैठे ही पूरे हो सकेंगे. इस पहल को पुलिस आपके द्वार की सोच को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है. 

 


अब घर बैठे पुलिस के संवाद चैटबॉट नंबर 9296913006 से व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. बढ़ती तकनीकी जरूरतों के बीच यह सेवा आम लोगों को सीधे पुलिस से जोड़ने का आसान माध्यम बनेगी. इससे समय की बचत होगी और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी संभव हो सकेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही