Search

रामगढ़ः अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कंट्रोल ब्लास्टिंग से अवैध मुहाने ध्वस्त

रामगढ़ के जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व हुई इस कार्रवाई में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कंट्रोल ब्लास्टिंग के जरिए मुहाने को ध्वस्त किया गया. इसके लिए ड्रिलिंग मशीन से 25 होलकर उसमें विस्फोटक डालकर विस्फोट किया गया. इस कार्रवाई में 1250 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया.
 
Ramgarh : रामगढ़ जिला प्रशासन ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सीसीएस व प्रशासन की टीम ने मंगलवार को रामगढ़ की झारखंड ओसीपी के केदला 6 नंबर में मंगलवार दोपहर एक से तीन बजे तक अभियान चलाया. इस दौरान कंट्रोल विस्फोट कर कोयला खनन के अवैध मुहानों को ध्वस्त कर दिया गया. अभियान में जिला प्रशासन, वन विभाग व सीसीएल हजारीबाग की टीम शामिल थी.

रामगढ़ के जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व हुई इस कार्रवाई में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कंट्रोल ब्लास्टिंग के जरिए मुहाने को ध्वस्त किया गया. इसके लिए ड्रिलिंग मशीन से 25 होलकर उसमें विस्फोटक डालकर विस्फोट किया गया. इस कार्रवाई में 1250 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही