Search

 
 
 

झारखंड के 4 जिलों में मलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

झारखंड के सबसे ज्यादा मलेरिया प्रभावित जिलों खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा में मलेरिया उन्मूलन अभियान शुरुआत की गई हैं. यह कार्यक्रम NVBDCP और CINI के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत 21 प्रखंडों के 115 दुर्गम गांवों में मलेरिया नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
 
  • खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा जिले में मलेरिया के खिलाफ प्रयास शुरू

Ranchi: झारखंड के सबसे ज्यादा मलेरिया प्रभावित जिलों खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा में मलेरिया उन्मूलन अभियान शुरुआत की गई हैं. यह कार्यक्रम NVBDCP और CINI के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है.

Uploaded Image

इस अभियान के तहत 21 प्रखंडों के 115 दुर्गम गांवों में मलेरिया नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान, घर-घर संपर्क, शीघ्र जांच और उपचार की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जो लोगों तक सीधे पहुंचकर सेवाएं देंगे.

 

कार्यक्रम में प्रभात कुमार, डॉ रवि शंकर सिंह, डॉ सिद्धार्थ, शशि प्रकाश झा और डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने मलेरिया उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के विशेष अभियान से दूरदराज के इलाकों में मलेरिया की पहचान और इलाज समय पर हो सकेगा, जिससे बीमारी पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही