Search

 
 
 

Deoghar : श्रावणी मेले को लेकर DC ने की उच्च स्तरीय बैठक, रेलवे स्टेशनों पर विशेष तैयारी

Deoghar : उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात प्रबंधन और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने जसीडीह जंक्शन, देवघर स्टेशन और बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया.
 
  • सीसीटीवी से होगी चौबीसों घंटे निगरानी

Deoghar : उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात प्रबंधन और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने जसीडीह जंक्शन, देवघर स्टेशन और बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया. 

इसे भी पढ़ें...

 

उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. स्टेशनों पर भगदड़ जैसी किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए एक मजबूत 'क्राउड मैनेजमेंट प्लान' तैयार करने का आदेश दिया गया है. सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जाएगी.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से टिकट लाइनों में लगने वाले समय को कम करने के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही देश के कोने-कोने से आने वाले शिवभक्तों के लिए रेलवे के सहयोग से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

 

वहीं, स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने के लिए उत्तम शेड, निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही किसी भी आपातकालीन चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए सभी लक्षित रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे कार्यरत स्वास्थ्य शिविर (मेडिकल कैंप) स्थापित किए जाएंगे, जहां चिकित्सकों और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता रहेगी. इसके अतिरिक्त, बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के सही मार्गदर्शन के लिए 'सूचना-सह-सहायता केंद्र' पूरी तरह एक्टिव रहेंगे. 

 

अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को मेले से पहले बुनियादी तैयारियों को हर हाल में समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना न करना पड़े, इसे शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाए.

 

बैठक में SP प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, आसनसोल डिवीजन के वरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्टेशन मैनेजर जसीडीह जंक्शन, देवघर स्टेशन, बैद्यनाथधाम स्टेशन, आरपीएफ इंस्पेक्टर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व संबंधित विभाग व रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही