Search

 
 
 

देवघरः डीसी ने की भूमि संरक्षण योजनाओं की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा करें. किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. निर्धारित समय सीमा का हर हाल में पालन करें.
 

Deoghar : देवघर समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी ने जिले में चल रहीं भूमि से संबंधित विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.


जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत जिले में संचालित तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक निर्माण व डीप बोरिंग योजनाओं की जानकारी दी. बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण और किसानों की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है.


डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा करें. किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. निर्धारित समय सीमा का हर हाल में पालन करें. कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत पंप सेट और मिनी ट्रैक्टर के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच कर जल्द अनुमोदन का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही