Search

 
 
 

देवघरः फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता बोले- हत्या हुई है

पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को रस्सी से फंदे से लटका दिया. ग्रामीणों से उन्हें इस बारे में जानकारी दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
 

Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुम्माबाद गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका सुनीता देवी (22 वर्ष) के पिता नारायण महतो ने मोहनपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. इसमें ससुर तुलसी महतो, देवर हरिकिशोर यादव, ननद पूनम देवी व सास पार्वती देवी को आरोपी बनाया गया है. मृतका सुनीता देवी की शादी मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुम्माबाद गांव में हुई थी. 

 

दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के झिलवा मारनी गांव निवासी पिता नारायण महतो ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी बेटी की शादी दुम्माबाद निवासी नारायण महतो के साथ हुई थी. पति कमाने के लिए गुजरात चला गया. शादी के आठ माह तक सब कुछ ठीक रहा. बाद में उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे. वे लोग दहेज में एक बाइक व दो लाख नकद की मांग कर रहे थे. 

 

मांग पूरी नहीं करने पर वे लोग बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. इसको लेकर गांव में कई बार पंचायती भी की गयी. उसकी बेटी को छह माह की एक बेटी सोनाली कुमारी भी है.

 

पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को रस्सी से फंदे से लटका दिया. ग्रामीणों से उन्हें इस बारे में जानकारी दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही