Search

आसनसोल मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस के कारण कई ट्रेनें रद्द, कुछ सेवाएं प्रभावित

Ranchi : रेल सुरक्षा और आवश्यक ट्रैक डिस्ट्रेसिंग कार्य को लेकर आसनसोल मंडल में रविवार 8 मार्च को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस दिन कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है.

 

रेलवे के मुताबिक 8 मार्च को दुमका–जसीडीह डीईएमयू ट्रेन संख्या 73481 और 73484 रद्द रहेगी. इसके अलावा बर्द्धमान–आसनसोल मेमू ट्रेन संख्या 63513, 63549, 63515 और 63517 का भी परिचालन नहीं होगा.

 

इसी तरह आसनसोल–बर्द्धमान मेमू ट्रेन संख्या 63522, 63524 और 63518 को भी रद्द किया गया है. वहीं अंडाल–बर्द्धमान मेमू ट्रेन संख्या 63550 और आसनसोल–अंडाल मेमू ट्रेन संख्या 63552 भी रविवार को नहीं चलेगी.

 

रेलवे के अनुसार आसनसोल–गया मेमू ट्रेन संख्या 13545 के समय में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से रवाना होगी.

 

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp