Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: पैसे के लेनदेन व लड़की के चक्कर में हुई थी इंजीनियरिंग छात्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Deoghar: पैसे के लेनदेन और लड़की से बात करने के दौरान हुई लड़ाई में इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन मरांडी की मौत हुई थी. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार नाम के युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि लड़ाई के दौरान आर्यन तालाब में गिर गया. उसके नशे में रहने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई. गौरतलब है कि जिले के नगर थानाअंतर्गत नंदन पहाड़ के पीछे फिल्टरेशन तालाब में बीते 13 अप्रैल को सिविल इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन मरांडी (24 वर्ष) का शव पुलिस ने बरामद किया था. मृतक का शव तालाब के किनारे मिला था. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी थी. जानकारी के मुताबिक, मृतक मूल रूप से देवीपुर थाना क्षेत्र के झुंडी गांव का रहनेवाला है. वहीं उनके पिता सुरेश मरांडी साहेबगंज कोर्ट में एपीपी हैं. इसे भी पढ़ें -ED">https://lagatar.in/ed-cited-kejriwals-speeches-in-the-supreme-court-said-this-is-a-slap-on-the-face-of-the-system/">ED

ने सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल के भाषणों का हवाला दिया, कहा, यह सिस्टम के मुंह पर तमाचा है…

फॉर्म भरने की बात कहकर निकला था घर से

बताया जाता है कि मृतक आर्यन मरांडी ने 10 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे अपनी मां से 750 रूपये लिया था और फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला. जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी. इसके बाद जब उनके परिजनों ने रात 10:30 बजे उसे फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था. दूसरे दिन उसकी मां ने बेटे के लापता होने की शिकायत नगर थाना में की. उसके बाद से पुलिस उसकी छानबीन जारी हा थी कि 13 अप्रैल की सुबह उसका शव मिला. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. आर्यन का शरीर पेट के बल पानी में तैर रहा था. इसे भी पढ़ें - आ">https://lagatar.in/rainy-season-is-coming-south-west-monsoon-may-hit-kerala-around-31st-may/">आ

रहा बारिश का मौसम… दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही