Search

 
 
 

Deoghar : चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बन करते थे ठगी

Deoghar : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में मोहनपुर थाना क्षेत्र में की गई.
 

Deoghar : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में मोहनपुर थाना क्षेत्र में की गई.

इसे भी पढ़ें...


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग Flipkart, Amazon Pay, Google Pay, PhonePe, Paytm और Airtel Payment Bank के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके मोबाइल और सिम कार्ड की जांच में साइबर ठगी से जुड़े कई सबूत मिले हैं.


गिरफ्तार आरोपियों में सुमरित कुमार, अमित कुमार, राजू कुमार ठाकुर और सूरज कुमार मंडल शामिल हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को Google Pay, PhonePe और Paytm का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर कैशबैक का लालच देते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर लोगों के मोबाइल में APK फाइल भेजकर उसका एक्सेस हासिल कर लेते थे. वहीं, Airtel Payment Bank के अधिकारी बनकर बैंकिंग सेवाओं के बहाने भी लोगों से ठगी करते थे. 


पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड और 1 क्लोन सिम बरामद किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही