Search

देवघर : योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम, अन्नपूर्णा देवी बोलीं-भागदौड़ भरी जिंदगी में योग है जरूरी

Deoghar :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देवघर के विराय इन सभागार में एक भव्य योगभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, और जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. सभी ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया और योग को जीवनशैली में अपनाने का संदेश दिया. 

Uploaded Image

 

अन्नपूर्णा देवी ने योग को बताया जीवनशैली

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलन प्रदान करती है. उन्होंने आगे कहा कि योग के नियमित अभ्यास से हमारे अंदर एकाग्रता, आत्मविश्वास और आत्मिक स्थिरता आती है. भारत ने न केवल योग को जन्म दिया, बल्कि आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर उसे विश्व पटल पर एक नई पहचान दी है.

 

सांसद निशिकांत दुबे ने जताया गर्व

इस अवसर पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा योग सबको निरोग रखता है. कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21 जून को योग दिवस मनाने का फैसला लिया और 175 देशों ने इसका समर्थन किया. आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है. सांसद ने यह भी बताया कि योग गुरुओं में अग्रणी स्वामी सत्यानंद जी महाराज देवघर की धरती से ही हैं, जिससे देवघर का योग से गहरा संबंध है. उन्होंने कहा कि योग करिए और निरोग रहिए. 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//