Search

 
 
 

योग एकाग्रता, आत्मविश्वास और शांति का स्रोत : सरायकेला डीसी

तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.
 

 

Dilip Kumar

 

Saraikela (Chandil) :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.

 

 

प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर छात्र-छात्राएं हुए शामिल

 

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, डीआरडीए निदेशक डॉ. अजय तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शिक्षा, खेल, खनन विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

 

भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है योग : डीसी

 

डीसी नितिश कुमार सिंह ने योग दिवस की शुभकामनाएं दी और योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है. उपायुक्त ने योग को एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति का माध्यम बताया. कहा कि यह आधुनिक जीवनशैली में अत्यंत उपयोगी है.

 

 नितिश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और भारत ने इसे विश्व पटल पर पहचान दिलाई है. आज यह वैश्विक स्वास्थ्य समाधान के रूप में व्यापक रूप से स्वीकार किया जा रहा है.

 

 योग तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन : एसपी

 

एसपी मुकेश लूणायत ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि योग तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाएं.

 

प्रशिक्षकों ने कराए योगासन और प्राणायाम

 

इस अवसर पर प्रशिक्षित योगाचार्यों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया. साथ ही योग से होने वाले लाभों और सही तकनीकों की जानकारी दी.कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन भी सुना.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही