Search

 
 
 

देवघर : करौं में लगा स्वास्थ्य मेला, जुटी मरीजों की भीड़

 
लोगों की जांच कर दी गईं दवाएं
Deoghar : करौं प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकर डीह में 15 सितंबर को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि गुलाम अशरफ, जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, समाजसेवी माधव प्रसाद सिंह व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामदेव प्रसाद चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. स्वास्थ्य मेला में विभिन्न रोगों से संबंधित 28 स्टॉल लगाए गए थे. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने कहा कि आम लोगों के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है. प्रखंड के सभी लोग स्वास्थ्य सेवा का लाभ अवश्य उठाएं. आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने इस मेले में पहुंचकर अपने रोगों की जांच करा कर दवाएं लीं. मौके पर कंगलु मरांडी, अजीत प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, भागीरथ गोस्वामी, प्रहलाद दास, रवि दास, अमित कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, मनोरंजन राय, सुशांति देवी सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-governor-will-come-on-the-foundation-day-of-aiims-on-16th/">यह

भी पढ़ें: देवघर : एम्स का स्थापना दिवस 16 को, आएंगे राज्यपाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही