Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः महिला पुलिसकर्मी की ईमानदारी, टोटो में मिला रुपयों का पैकेट उसके मालिक को लौटाया

ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी की नजर बस स्टैंड के पास एक टोटो के पीछे की सीट पर पड़े संदिग्ध पैकेट पर पड़ी. संदेह होने पर उसने टोटो को रोककर चालक से पूछताछ की. जांच में पता चला कि पैकेट में नकद राशि है.
Advertisement
Advertisement
रुपयों का पैकेट उसके मालिक को सौंपती महिला पुलिसकर्मी.

Deoghar : देवघर शहर के पुराना बस स्टैंड के पास ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल सामने आई. जिला पुलिस बल के शक्ति स्क्वायड में तैनात महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी की सतर्कता से टोटो में छूटा नकद सुरक्षित उसके असली मालिक तक पहुंच गया. वाकया सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे का है.


ड्यूटी के दौरान किरण कुमारी की नजर बस स्टैंड के पास एक टोटो के पीछे की सीट पर पड़े संदिग्ध पैकेट पर पड़ी. संदेह होने पर उसने टोटो को रोककर चालक से पूछताछ की. जांच में पता चला कि पैकेट में नकद राशि है. टोटो चालक ने जानकारी दी कि यह पैसा आशीर्वाद कंपनी के एक किरानी का है. टोटो में सफर के दौरान उन्होंने जल्दबाजी में अपना पैकेट छोड़ दिया.

 


इसके बाद पुलिस ने उक्त किरानी को मौके पर बुलाया. पहचान सुनिश्चित करने के बाद पैकेट उन्हें सौंप दिया गया. पूछताछ में किरानी ने बताया कि पैकेट में कुल अट्ठारह हजार रुपये थे. रकम सुरक्षित वापस मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. इस घटना ने महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी की ईमानदारी और जिम्मेदारी को उजागर किया है. क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही