Search

 
 
 

Jharkhand Weather: आज गरज के साथ चलेंगी तेज हवाएं, 4-5 को बारिश की संभावना

झारखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में जहां बारिश और ओलावृष्टि हुई है, वहीं कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है.
 

Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में जहां बारिश और ओलावृष्टि हुई है, वहीं कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है.

 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश बोकारो के तेनुघाट में 16.4 मिमी रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा बोकारो थर्मल में 16.2 मिमी, रामगढ़ में 13.2 मिमी और चांडिल में 12.6 मिमी बारिश हुई. खास बात यह रही कि बोकारो में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली.

 

तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज पलामू राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं खूंटी में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम था. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग ने 1 से 7 अप्रैल के बीच मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. 1 अप्रैल को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों जैसे हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

 

इसके साथ ही अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 2 और 4 अप्रैल को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जैसे इलाकों में उमस भरी गर्मी रहने के आसार हैं. 

 

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अप्रैल को एक बार फिर पूरे राज्य में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है और इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही