Search

 
 
 

Jharkhand weather : तेज हवा के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र ने राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
 

Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

 

मौसम केंद्र ने राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. इनमें साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह शामिल हैं. इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और वज्रपात की प्रबल संभावना है. इसे ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है.

 

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. आज रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बीते 24 घंटों में रांची में हल्की बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

अन्य जिलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में डालटनगंज 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के बरही डीवीसी क्षेत्र में 35.2 मिमी रिकॉर्ड की गई.

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. साथ ही अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही