Search

 
 
 

फर्जी बम धमकी मामला : दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी, रांची पुलिस करेगी रिमांड पर पूछताछ

फर्जी बम धमकी मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब रांची पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है.
 

Ranchi :   फर्जी बम धमकी मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब रांची पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है.

 

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि जल्द ही आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी. पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क, इस्तेमाल किए गए माध्यम और घटना के पीछे की मंशा की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी. यह भी पता लगाया जाएगा कि कही इस मामले में झारखंड या रांची से कोई कनेक्शन तो नहीं है.

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बम की झूठी धमकी देकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था, जिससे कई स्थानों पर जांच अभियान चलाना पड़ा. हालांकि जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी.

 

एसएसपी ने कहा कि इस तरह की फर्जी धमकियां देना गंभीर अपराध है और इससे आम लोगों में दहशत का माहौल बनता है. पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही