Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल ने शराब घोटाले की CBI जांच की मांग की, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ranchi :   नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर शराब घोटाले की सीबीआई जांच करने की मांग की. इससे पहले सुबह करीब 10 बजे उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और सीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. 

 

बाबूलाल मरांडी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वर्ष 2022 में जब इस घोटाले की शुरुआत हुई थी, तभी उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगाह किया था. लेकिन सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

 

Uploaded Image

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते बाबूलाल मरांडी

 

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि यह घोटाला 750 करोड़ रुपये से भी अधिक का है और यदि निष्पक्ष जांच हो तो यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है. उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए.

 

मरांडी ने बताया कि 20 मई 2025 को तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह जैसे प्रभावशाली अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई थी. इसके अलावा सुधीर कुमार दास और नीरज कुमार सहित कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था.

 

लेकिन गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर ACB द्वारा चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई. मरांडी ने आरोप लगाया कि पहले शराब घोटाले के जरिए अवैध रूप से पैसा कमाया गया और अब जांच के नाम पर आरोपियों को बचाने व चार्जशीट दाखिल न करने के बदले पैसे की वसूली की जा रही है.

 

बीजेपी नेता ने प्रिया दुबे और अनुराग गुप्ता जैसे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाये और कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई केवल CBI जांच से ही सामने आ सकती है. उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि ACB के डीजी और राज्य सरकार को तुरंत चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया जाए और इस पूरे मामले की जांच जल्द से जल्द CBI को सौंपी जाए.

 

प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब खुद कांग्रेस के नेता स्वीकार कर रहे हैं कि झारखंड में सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. उन्होंने राज्य में हत्या, डकैती और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए सरकार पर हमला बोला.

 

इसके अलावा मरांडी ने राज्य में जमीन लूट का मुद्दा उठाया और कहा कि राज्य में जमीन माफिया सक्रिय हैं और सरकार के संरक्षण में भुईंहारी, पहनाई और सरकारी जमीन की लूट हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में कांग्रेस भी बराबर की भागीदार है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही