Search

 
 
 

आर्म्स एक्ट व चोरी मामलों का खुलासा, रांची पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने आर्म्स एक्ट और चोरी मामलों का खुलासा किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सद्दाम, आदिल अंसारी और अली रेयान के रूप में हुई है.
 

Ranchi :   रांची पुलिस ने आर्म्स एक्ट और चोरी मामलों का खुलासा किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सद्दाम, आदिल अंसारी और अली रेयान के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि डेली मार्केट इलाके में एक अपराधी हथियार के साथ खड़ा है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मोहम्मद इमरान की तलाशी ली. इस दौरान उसके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक मोबाइल और एक स्कूटी बरामद किया. 

 

अरगोड़ा इलाके से तीन चोर गिरफ्तार

वहीं अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी अरगोड़ा थाना इलाके से की गई है. बताया जाता है कि अरगोड़ा इलाके में लगातार चेन और मोबाइल छिनतई की वारदातें सामने आ रही है. मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम की गठन किया गया था.

 

टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक मोबाइल और वाहन भी जब्त किया गया है.

 

मो. सद्दाम पर 11 मामले हैं दर्ज 

मोहम्मद सद्दाम रांची के अलग-अलग इलाकों में चोरी और छिनतई की वारदात को अंजाम देता था. उस पर रांची के चुटिया, डोरंडा, लोअर बाजार, कोतवाली, धुर्वा सहित अन्य थानों में कुल 11 मामले दर्ज हैं. 

 

वहीं आदिल अंसारी पर अरगोड़ा थाना में कुल चार मामले दर्ज हैं. जबकि अली रेयान पर जगन्नाथपुर थाना में एक और जीआरपी थाना में एक मामला दर्ज है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही