Search

 
 
 

जमशेदपुर गोलीकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सिंह सरदार, राखल कुंभकार, विकास महतो और कृष्ण सिंह शामिल हैं.
 

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

 

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सिंह सरदार, राखल कुंभकार, विकास महतो और कृष्ण सिंह शामिल हैं. बुधवार को सभी आरोपियों का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विक्की सिंह राजपूत पर फायरिंग की घटना पुराने विवाद का परिणाम बताई जा रही है. मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस द्वारा जल्द किए जाने की संभावना है. गौरतलब है कि उलीडीह डिमना रोड निवासी विक्की सिंह राजपूत अपनी कार से दूध लेने जा रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में उन्हें दोनों हाथों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही