Search

 
 
 

किसे कितनी सुरक्षा मिली और कितने हैं हथियार, पुलिस मुख्यालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड) से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है.
 

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड) से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है.


जारी निर्देश के मुताबिक, जिलों को यह बताना होगा कि किन-किन विशिष्ट (VIP), अति विशिष्ट (VVIP) और अन्य व्यक्तियों को सुरक्षा के तहत बॉडीगार्ड दिए गए हैं. साथ ही  प्रत्येक व्यक्ति को कितने अंगरक्षक तैनात हैं, उनकी तैनाती कब से है और उनके पास कितने हथियार उपलब्ध हैं -इसका पूरा ब्योरा मांगा गया है.

 

पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्तियों को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने की अनुशंसा किस स्तर से की गई थी, इसकी जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल करनी होगी.


निर्देश में कहा गया है कि सभी जिलों को नामवार सूची तैयार कर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर व्यक्ति के साथ तैनात बॉडीगार्ड की संख्या, तैनाती की तिथि और अन्य संबंधित विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज हों.


पुलिस मुख्यालय का मानना है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और समीक्षा के लिए यह जानकारी आवश्यक है. इसलिए सभी जिलों को तय समयसीमा के भीतर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

https://lagatar.in/congress-jmm-relations-sour-distances-widen-ahead-assam-elections-congress-also-strict-on-law-and-order़

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही