Search

 
 
 

रांची पुलिस ने 16 चोरी के मोबाइल के साथ 3 को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी के मोबाइलक के साथ 6 चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मोबाइल चोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
 
  • मोबाइल चोर गिरोह का किया खुलासा

Ranchi :   रांची पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. चुटिया थाना क्षेत्र से 16 चोरी के मोबाइल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में भागीरथ सिंह (23 वर्ष), सूरज सिंह (19 वर्ष) और कृष्णा माली (19 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को रामनवमी के मौके पर अलग-अलग जगहों से जुलूस निकाले गए थे. इस दौरान भीड़ में कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे. मामले की शिकायत चुटिया थाना में दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. 

 

जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोग भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर रहे हैं. 31 मार्च की शाम रांची रेलवे स्टेशन के आसपास जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की. 

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं और अलग-अलग शहरों में जाकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी करते हैं. बाद में इन मोबाइलों को बंगाल में बेच देते हैं. 

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.  फिलहाल मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही