Search

 
 
 

देवघरः विवाद के बाद पति-पत्नी ने खुद को मारा चाकू, दोनों की मौत

परिजनों ने बताया कि दोनों का विवाह 2024 में ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए हुआ था. शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. देवघर नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है.
 
जांच-पड़ताल करती पुलिस.

Deoghar :  देवघर के सिंघवा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद खुद को चाकू मार लिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. मृत पति का नाम रवि कुमार शर्मा है. वह मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला था. वहीं, पत्नी का नाम लवली शर्मा है, जो जसीडीह थाना क्षेत्र के कालीरखा की रहने वाली थी. दोनों ने तीन दिन पहले ही सिंघवा मोहल्ले में किराए पर मकान लिया था और उसी में रह रहे थे.

 

परिजनों ने बताया कि दोनों का विवाह 2024 में ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए हुआ था. शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. देवघर नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस हर पहलु पर जांच-पड़ताल में जुट गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही