Search

 
 
 

देवघर :  बासुकीनाथ मंदिर जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर

जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस  हादसे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई.  जबकि पीछे बैठी महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई.
 

Deoghar :  जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस  हादसे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई.  जबकि पीछे बैठी महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

मृतक की पहचान कजरा शिमला ग्राम निवासी प्रदीप मंडल के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला का नाम बेबी देवी बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रदीप मंडल अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बासुकीनाथ मंदिर पूजा करने जा रहे थे. इसी क्रम में कटरा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर  मार दी.

 

इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को जख्मी हालत में सीएससी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया. जबकि पत्नी बेबी देवी को बेहोशी की हालत में इलाज किया जा रहा है.

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदीप मंडल हर पूर्णिमा पर बाबा बासुकीनाथ की पूजा और दर्शन के लिए जाते थे और गुरुवार को इसी क्रम में दर्दनाक हादसा हो गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही