Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चार मंजिला मकान की छत पर भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Giridih: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक स्थित पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल के चार मंजिला मकान के छत पर बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद मकान व दुकान मालिक पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल ने बताया कि उनका पूरा परिवार फर्स्ट फ्लोर में रहता है.
Advertisement
Advertisement

Giridih: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक स्थित पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल के चार मंजिला मकान के छत पर बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद मकान व दुकान मालिक पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल ने बताया कि उनका पूरा परिवार फर्स्ट फ्लोर में रहता है और नीचे दुकान संचालित होती है. वहीं चौथे तल्ले की छत पर बने स्टोर रूम में घर और दुकान से संबंधित कबाड़ सामान रखा हुआ था. 

 

Uploaded Image

                               फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाती हुई

 

इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर छत पर आग लगने की सूचना दी. जब वे ऊपर पहुंचे तो देखा कि आग पूरी तरह फैल चुकी थी और तेज धुआं निकल रहा था. परिजनों ने पहले खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. जिसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. 

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बताया जा रहा है कि स्टोर रूम के समीप तेल से भरा जनरेटर, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड और तार रखे हुए थे. 

 

आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी.  हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. गनीमत रही कि अगर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया. वहीं इस घटना में जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई है, लेकिन स्टोर में रखा सामान जलकर खाक हो गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही