Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : झौंसागढ़ी में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग

Deoghar : देवघर में अपराधियों ने एक बार फिर से भीड़भाड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग  कर पुलिस को चुनौती दी है. फायरिंग शहर के झौंसागढ़ी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास की गई है. फायरिंग के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधी रात के करीब 8 बजे देवघर नगर थाना क्षेत्र के झौंसागड़ी मोहल्ले में पहुंचे. यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल वाले घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ 5 से 6 राउंड फायरिंग की और भाग निकले. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-police-got-important-clue-in-sharad-murder-case-wire-is-connected-to-jail/">फॉलोअप

: शरद हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, जेल से जुड़े हैं तार
घटना की सूचना मिलते ही देवघर के एसडीपीओ पवन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मामले की छानबीन में जुट गए. पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-on-one-side-the-house-kept-burning-on-the-other-side-the-bride-and-groom-kept-taking-seven-rounds/">टंडवा

: एक ओर जलता रहा आशियाना, दूसरी ओर दूल्हा-दुल्हन लेते रहे सात फेरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही