Search

 
 
 

देवघर : भारतीय महिला कांग्रेस ने मनाया 40 वां स्थापना दिवस

 

शहीद हुए सेना के जवान व अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

Deoghar : मधुपुर नगर के राजबाड़ी रोड स्थित एक निजी होटल परिसर में 15 सितंबर को भारतीय महिला कांग्रेस ने 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महिला कांग्रेस का झंडा फहराकर किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव फैयाज कैशर, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनंत मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमिला देवी ने उपस्थित महिलाओं को उज्जवल भारत की प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई. मौके पर उन्होंने कहा कि आबादी का 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलने की बात है. इसके लिए हम लोग पुरजोर कोशिश करेंगे कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिले. कार्यक्रम के अंत में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान व अधिकारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर मालती देवी, पिंकी देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, मोनिका देवी, शालु देवी, संगीता देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/deoghar-governor-will-come-on-the-foundation-day-of-aiims-on-16th/">यह

भी पढ़ें:  देवघर : एम्स का स्थापना दिवस 16 को, आएंगे राज्यपाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही