Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : जसीडीह को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन

Advertisement
Advertisement

24 को सांसद निशिकांत जसीडीह में दिखाएंगे हरी झंडी

Deoghar : संताल परगना को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. इसका परिचालन जसीडीह के रास्ते होगा. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को जिन 9 नये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों हो झंडी दिखाकर विधिवत परिचालन शुरू करेंगे, उसमें पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को जसीडीह स्टेशन पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिये रवाना करेंगे. बताया गया है कि जब ट्रेन का परिचालन नियमित रुप शुरू होगा तब जसीडीह स्टेशन पर इसके आगमन का समय अलग होगा लेकिन उद्घाटन के दिन यह ट्रेन पटना से दिन के 12.30 बजे चलकर जसीडीह स्टेशन पर 4 बजे शाममें पहुंचेगी. पटना और हावड़ा के बीच बुधवार को छोङ कर इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन होगा. 26 सितंबर से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा. यह ट्रेन पटना में सुबह 8 बजे खुलकर 10.53 बजे जसीडीह  पहुंचेगी और 10.55 बजे हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी. रेलवे बोर्ड की ओर से जारी टाईम टेबल के मुताबिक पटना के बाद यह ट्रेन पटना साहिब, बाढ, मोकामा, लखीसराय, जमुई, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, सीतारामपुर, आसनसोल, रानीगंज, अंडाल, दुर्गापुर, पानागढ, वर्दमान, कर्मकुंड के रास्ते हावड़ा रवाना होगी. यह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही