Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : झामुमो कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का फूंका पुतला

Deoghar : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडर कर के प्रति राज्यसभा में कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देवघर के टावर चौक के पास केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार, भाजपा व आरएसएस के खिलाफ जमकी नारेबाजी भी की. झामुमो के देवघर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा संसद में बाबा साहेब के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करना शर्मनाक है. संविधान को बदलने का जो प्रयास भाजपा और आरएसएस के लोग कर रहे हैं उसका झामुमो जिला कमेटी पुरजोर विरोध करती है. सुरेश साह ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान देश का अपमान है. झामुमो इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, मो नौशाद, सूरज झा, नीलम देवी, संजू देवी, संजू मुर्मू, शीला दास, मंजू देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, प्रकाश पाण्डेय, तेज नारायण वर्मा, सलीम अंसारी, दिनेश दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें : नशे">https://lagatar.in/make-a-strategy-to-stop-drug-trade-and-poppy-cultivation/">नशे

के कारोबार व पोस्ते की खेती रोकने के लिए बनाएं रणनीतिः मुख्य सचिव
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही