Search

 
 
 

देवघर : जूही खातून 97% के साथ  बनी जिला टॉपर

जिले के पालोजोरी क्षेत्र के असना गांव की छात्रा जूही खातून ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 485 अंक  के साथ जिला टॉप किया है
 

Deoghar : जिले के पालोजोरी क्षेत्र के असना गांव की छात्रा जूही खातून ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 485 अंक  के साथ जिला  टॉप किया है. सन रेज हाई स्कूल, पालोजोरी की छात्रा जूही ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

 


जूही की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है. उसने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 92, गणित में 100, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 97 और संस्कृत में 82 अंक प्राप्त किए हैं. गणित और विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक हासिल किया है.

 

जूही खातून के पिता जमशेद अंसारी खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया.

 

 

जूही ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है. उसने बताया कि उसका सपना आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है. उसकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है.

 

विद्यालय प्रबंधन ने जूही की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है. शिक्षकों ने भी इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही