Search

 
 
 

जमशेदपुर: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नए कारोबार और नेताओं से रिश्ते हो रहे उजागर

Jamshedpur: विक्रम शर्मा की हत्या के बाद गिरोह में बड़ा बदलाव हुआ है. कागजी कार्रवाई के मुताबिक, अखिलेश ने अब गुरुग्राम के एक नामी मॉल और रियल एस्टेट के अपने बड़े कारोबार को संभालने के लिए अशोक सिंह राघव को आगे किया है. गौरतलब है कि अखिलेश सिंह को 2017 में गुरुग्राम में उसके इसी मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया था.
 

Jamshedpur: विक्रम शर्मा की हत्या के बाद गिरोह में बड़ा बदलाव हुआ है. कागजी कार्रवाई के मुताबिक, अखिलेश ने अब गुरुग्राम के एक नामी मॉल और रियल एस्टेट के अपने बड़े कारोबार को संभालने के लिए अशोक सिंह राघव को आगे किया है. गौरतलब है कि अखिलेश सिंह को 2017 में गुरुग्राम में उसके इसी मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया था. अब चर्चा है कि विक्रम शर्मा के बाद राघव और गिरोह के कुछ अन्य युवाओं को नोएडा, गुरुग्राम और बनारस जैसे शहरों में फैले रियल एस्टेट साम्राज्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

 

दिल्ली के कद्दावर मंत्री और कोलकाता के नेताओं से कनेक्शन

Uploaded Image


अखिलेश सिंह के व्यापारिक संबंधों के तार दिल्ली के एक रसूखदार मंत्री से रहे हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में अखिलेश का किसी बड़े नेता जो कि पार्टनर भी है, वो नेता काफी प्रभावशाली है,  इससे पहले कोलकाता के एक बड़े राजनेता के साथ भी अखिलेश की साझेदारी की खबरें सुर्खियों में रही थीं, जिस पर इनकम टैक्स विभाग ने गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति के संदेह में जांच भी शुरू की थी.

 

गिरोह में उत्साह और नए समीकरण


अखिलेश सिंह फिलहाल दुमका जेल में बंद है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में व्यापार बढ़ाने के लिए अब नए सिरे से काम शुरू कर दिया गया है. गिरोह के सदस्यों में इस बात को लेकर उत्साह है कि अब बागडोर नए और सक्रिय हाथों में है. रियल एस्टेट के करोड़ों के साम्राज्य को अब नए रणनीतिकार दिल्ली और नोएडा जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही