Search

 
 
 

तप रहा झारखंड, डालटनगंज 43°C पर झुलसा, रांची में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और हालात ऐसे हैं कि लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. तेज धूप और उमस के कारण पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नहाने के तुरंत बाद भी शरीर फिर से पसीने से भीग जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.
 

Ranchi: झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और हालात ऐसे हैं कि लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. तेज धूप और उमस के कारण पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नहाने के तुरंत बाद भी शरीर फिर से पसीने से भीग जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान डालटनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह सबसे गर्म स्थान रहा. चाईबासा में तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान गुमला में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है. 24 अप्रैल को यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला और खूंटी समेत आसपास के क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

 

मौसम केंद्र रांची ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 25 अप्रैल को मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

 

इसके अलावा 26 से 28 अप्रैल के बीच रांची सहित मध्य झारखंड और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

हालांकि राहत की बात यह है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही