Search

 
 
 

BCCI व IPL फ्रेंचाइजियों ने दी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है. सचिन के जन्मदिन को लेकर फैंस, दोस्तों, रिश्तेदारों में काफी उत्साह है. जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे हुए है. सचिन ने बाहर आकर सभी फैंस को धन्यवाद दिया और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया. तेंदुलकर को कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अपने खास अंदाज में बधाई दी.
 
  • घर के बाहर लगी प्रशंसकों की भीड़

New Delhi : भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है. सचिन के जन्मदिन को लेकर फैंस, दोस्तों, रिश्तेदारों में काफी उत्साह है. जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे हुए है. सचिन ने बाहर आकर सभी फैंस को धन्यवाद दिया और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया. तेंदुलकर को कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अपने खास अंदाज में बधाई दी.

 

महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी तेंदुलकर को बधाई दी. बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा कि हमारे खेल के आइकॉन सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

 

क्रिकेट में आपका शानदार योगदान दुनिया भर की पीढ़ियों को हमारा शानदार खेल खेलने और देखने के लिए प्रेरित करता रहेगा, जबकि आपकी हमदर्दी और इंसानियत का समाज पर लगातार और अहम असर पड़ता रहेगा.


वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर. आपका असाधारण सफर सिर्फ मैदान पर आपकी बेमिसाल कामयाबियों से ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन और खेल भावना के उन मूल्यों से भी तय होता है जिन्हें आपने हमेशा बनाए रखा है.

 

क्रिकेट की तरक्की और दुनिया भर में पहचान बनाने में आपका योगदान बहुत बड़ा है, जिसने खिलाड़ियों और प्रशासकों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है. अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और क्रिकेट की दुनिया को मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के लिए कई और सालों तक शुभकामनाएं.

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सचिन को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है. देवेंद्र फड़णवीस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, भारत के गौरव, सच्चे भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका समर्पण और विनम्रता सबसे बड़ी प्रेरणा है.

 

सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस से लेकर आईपीएल के सभी फ्रेंचाइजियों ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बधाई दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही