Search

 
 
 

IPL 2026: राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर के आक्रामक जश्न पर जुर्माना

बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें लखनऊ जायंट्स की 40 रनों से हार हुई. लेकिन इस मैच में राजस्थान रॉयल्स तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को आक्रामक जश्न मनाना भारी पड़ गया.
 

Lagatar Desk: बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें लखनऊ जायंट्स की 40 रनों से हार हुई. लेकिन इस मैच में राजस्थान रॉयल्स तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को आक्रामक जश्न मनाना भारी पड़ गया. IPL ऑथोरिटी ने उनपर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है.

 

तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर मुकाबले के दौरान IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है. दरअसल,  बुधवार को मुकाबले के दौरान नांद्रे बर्गर LSG के कप्तान पंत को शून्य पर आउट करने के बाद आक्रामक इशारे और उनके लिए गाली-गलौज करते हुए देखे गए थे.

 

IPL के आधिकारिक बयान में कहा गया कि नांद्रे बर्गर ने आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल एक का अपराध कबूल किया है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा भी मान ली है. जानकारी के मुताबिक, कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का फैसला आखिरी और मानने वाला होता है. 

 

आर्टिकल 2.5 के मुताबिक, लेवल एक मैच के दौरान किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान करने वाली भाषा, हरकतें या इशारे करने या उससे आक्रामक रिएक्शन भड़काने से जुड़ा मामला आता है. वहीं, IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, 4 डिमेरिट प्वाइंट जमा होने पर एक सस्पेंशन प्वाइंट बनता है. 

 

जिसके बाद उस लिमिट तक पहुंचने पर एक मैच का बैन लग सकता है. ये प्वाइंट खिलाड़ी के रिकॉर्ड पर 36 महीने तक रहते हैं, इसलिए नांद्रे बर्गर को आगे सावधानी से कदम बढ़ाने होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही