Search

रांची : डाकघर में लापरवाही पर कार्रवाई, कर्मी को नोटिस भेज मांगा जवाब

Ranchi: डाक विभाग ने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कारवाई शुरू कर दी है. रांची मंडल के हरदाग शाखा डाकघर में शुक्रवार को गड़बड़ी का मामला सामने आया है. जहां तैनात ग्रामीण डाक सेवक (GDS BPM) अजीत कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं. शुरुआती जांच में ही कामकाज में ढिलाई और नियम तोड़ने की बात सामने आने के बाद विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया है.
 
बताया जा रहा है कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जांच में पाया गया कि अजीत कुमार सरकारी डाक और जरूरी पत्रों के सही वितरण में लापरवाही बरत रहे थे. इतना ही नहीं, वे कई बार बिना बताए ड्यूटी से गायब भी मिले. इसे विभाग ने नियमों का उल्लंघन माना है.

मामले के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि संबंधित कर्मी तय समय के भीतर अपना जवाब दें. चाहे सामने आकर या लिखित में. विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी. डाक विभाग ने साफ कर दिया है कि अब जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है. यानी काम में लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही