Search

 
 
 

JSSC ने PGT परीक्षा को लेकर जारी की सूचना, री एग्जाम 8 मई को होगी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों को उत्तर-पत्रक, औपचारिक उत्तर कुंजी एवं ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के दौरान पोर्टल पर Suspicious Activity/Unauthorized Access से जुड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा.

 

इस मामले पर विचार करते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि जिन अभ्यर्थियों को Suspicious Activity/Unauthorized Access/Technical Error की समस्या आई थी, उनके लिए प्रश्न पत्र-II की पुनर्परीक्षा 8 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा रांची स्थित निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनर्परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे. साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक  वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही