Search

 
 
 

देवघर : लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, एक-एक बूथ को करें मजबूत

 
Deoghar : देवघर पहुंचे झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की. जिला अध्यक्ष नारायण दास ने बताया कि जिले के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंडलों के सशक्तिकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने और बूथ अध्यक्ष से संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर ज़रूरी निर्देश दिए. प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि हम प्रभारी नही कार्यकर्ता है. हम सभी कार्यकर्ताओं को एक समान देखे. पद तो पूर्व के लिए शब्द होता है, लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता है. बैठक में जिला अध्यक्ष नारायण दास ने कहा कि सभी बूथ का वेरिफिकेशन होकर उनकी कार्यकारिणी बन चुकी है. जिसके बाद प्रदेश प्रभारी ने एक-एक बूथ को सशक्त बनाने के टिप्स दिये. बैठक में महामंत्री अधीर चंद्र भैया, पंकज भदोरिया सहित जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष और सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने अपनी बातें रखी. बैठक में संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, रीता चौरसिया, पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह, राकेश नरोने, सचिन सुलतानिया, अमृत मिश्रा, सुनीता सिंह, रूपा केशरी, रवि रवानी, रविन्द्र तिवारी, राजीव रंजन सिंह, पप्पू यादव जूनियर, बलराम पोद्दार, धनजय खवाड़े सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-policy-should-be-such-that-there-should-be-no-controversy-saryu-rai/">यह

भी पढ़ें : देवघर : नीति वैसी बने जिसपर विवाद न हो- सरयू राय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही