Search

 
 
 

देवघर : प्रेमी युगल ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

देवघर के बुढ़ई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां युवक-युवती पेड़ पर एक साथ फंदे से झूल गए. मामला सरपत्ता कारीपहाड़ी गांव की है. यहां 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक प्रेम प्रसंग के चलते पलाश पेड़ पर एक साथ फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी है.
 

Deoghar : बुढ़ई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां युवक-युवती पेड़ पर एक साथ फंदे से झूल गए. मामला सरपत्ता कारीपहाड़ी गांव की है. यहां 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक प्रेम प्रसंग के चलते पलाश पेड़ पर एक साथ फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी है. 

 

मृतकों की पहचान गांव के राजेश टुडू की बेटी बबीता कुमारी और जयराम महतो का बेटा प्रदीप महतो के रूप में हुई है. प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के थे.

 

दोनों युवक-युवती पिछले रविवार को शाम को घर से निकले थे. दोनों के परिजन इनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन इन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका. शुक्रवार को ग्रामीण जब जंगल की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने दोनों को पलाश के पेड़ पर फंदे से लटका पाया. 

 

घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी परिजनों को दी गई. देखेत ही देखते पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए. परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.


घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही बुढ़र्ई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि इनकी हत्या कर दोनों को पेड़ से लटका दिया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही