Search

 
 
 

जादूगोड़ाः रामनवमी पर माटीगोड़ा के श्री दयाल राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

माटीगोड़ा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जमशेदपुर से निर्मल काबरा, सज्जन काबरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु दयाल राम मंदिर पहुंचे और दयाल बाबा, भगवान श्रीराम व माता सीता की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.
 

Jadugora : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में शुकवार को रामनवमी का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया. माटीगोड़ा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जमशेदपुर से निर्मल काबरा, सज्जन काबरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु दयाल राम मंदिर पहुंचे और दयाल बाबा, भगवान श्रीराम व माता सीता की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.

 


आयोजन को सफल बनाने में पुजारी हरिकिशन शर्मा, शांति शर्मा, दयाल सरकार,  ओमप्रकाश झा, समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीधर राउत, महासचिव सुशील अग्रवाल, रंजीत श्रीवास्तव, अमरेश झा, प्रशांत झा, बालकृष्ण मिश्रा, मुख्य पुजारी लक्ष्मण दुबे, गौरी शंकर ठाकुर, गुप्तेश सहाय, बासुदेव शर्मा सहित अन्य का सहयोग रहा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही