Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM हेमंत ने महिलाओं को दिया  रामनवमी का तोहफा, आया मंईयां सम्मान का पैसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को चतरा जिले की करीब 75,652 महिलाओं को रामनवमी का तोहफा दिया है. सरकार की ओर से इन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत दो-दो महीने का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया. त्योहार के दिन खाते में पैसा आने से महिलाओं के चेहरे खिल गए.
Advertisement
Advertisement

Chatra: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को चतरा जिले की करीब 75,652 महिलाओं को रामनवमी का तोहफा दिया है. सरकार की ओर से इन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत दो-दो महीने का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया. त्योहार के दिन खाते में पैसा आने से महिलाओं के चेहरे खिल गए.

 

महिलाओं को मिला पैसा

जिले की महिला लाभुक के खाते में एक साथ दो महीने की राशि एक साथ भेजी गई. प्रत्येक लाभुक को जनवरी और फरवरी महीने की कुल 5 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है. 2 महीने के इंतजार के बाद खाते में पैसा आने से लाभुकों उत्साह का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, 87 करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है. यह राशि सीधे लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की गई, जिससे पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई.

 

तकनीकी समस्या बनी थी देरी

प्रशासनिक अधिकारि ने बताया कि तकनीकी कारण योजना की राशि समय पर नहीं भेजी जा सकी. अब इन तकनीकी दिक्कतों को दूर कर लिया गया है और सभी लाभुकों के खाते में भुगतान कर दिया गया है. लंबे समय से चली आ रही महिलाओं की चिंता खत्म हो गई है.


महिलाओं के चेहरे आई मुस्कान

खाते में राशि आते ही महिलाओं के बीच उत्साह नजर आया. कई लाभुकों ने एक-दूसरे को फोन कर इसकी जानकारी दी और खुशी जाहिर की. महिलाओं का कहना है कि यह राशि उनके लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलती है.

 

आर्थिक सशक्तिकरण की पहल

हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भी बन रही है. रामनवमी के त्योहार पर इस योजना की राशि मिलने से महिलाओं में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही